उत्तराखंड

देहरादून: मेडिकल हॉस्टल में पार्टी करने वाले छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, एक निष्कासित, जुर्माना भी लगा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून : राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुड़ी एक बड़ी अनुशासनहीनता के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पीजी हॉस्टल में देर रात पार्टी करने और डॉक्टर से अभद्रता के आरोप में एक छात्र को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है, वहीं अन्य छात्रों पर भी जुर्माना लगाया गया है।

शनिवार रात, दून अस्पताल के पास एमकेपी रोड स्थित पीजी हॉस्टल में मेडिकल छात्रों ने तेज आवाज में स्पीकर पर गाने बजाते हुए पार्टी की। इस दौरान हुड़दंग और शोरगुल से अस्पताल परिसर की शांति भंग हुई। मौके पर पहुंचे न्यूरो सर्जन के साथ एक छात्र ने दुर्व्यवहार भी किया। दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को अनुशासनहीनता और सुरक्षा चूक मानते हुए डॉ. एनएस बिष्ट की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की। जांच में फुटेज के आधार पर सभी छात्रों की पहचान की गई और कड़े कदम उठाए गए.

जांच समिति के अनुसार, सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न करने का लिखित आश्वासन भी दिया है। अभद्रता करने वाले छात्र से शपथ पत्र भरवाया गया है कि यदि दोबारा गलती हुई तो कॉलेज से निष्कासन होगा। वहीं कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मरीजों और वरिष्ठ स्टाफ के साथ अभद्रता को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेडिकल छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे अनुशासन और संवेदनशीलता का पालन करें — खासकर अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन अनुशासनहीनता और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को किसी भी स्तर पर नहीं सहन करेगा। साथ ही यह छात्रों के लिए एक चेतावनी भी है कि डॉक्टर बन रहे युवाओं से उच्च स्तर की नैतिकता और जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button