देहरादून पुलिस की बड़ी सफलता: मध्य प्रदेश की महिला चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार
मध्य प्रदेश का अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह देहरादून पुलिस के शिकंजे में
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: पुलिस ने एक अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह के दो अभियुक्ताओं को विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं, जो मध्य प्रदेश की निवासी हैं, ने विकासनगर में एक महिला का पर्स काटकर 90,000 रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान रेनू बाई और काली बाई के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी की गई राशि 62,200 रुपये और घटना में इस्तेमाल किए गए 2 सर्जिकल ब्लेड बरामद किए गए हैं।
पुलिस द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हुआ कि इन महिलाएं विभिन्न राज्यों में जाकर धर्मशालाओं में ठहरती थीं और फिर सार्वजनिक समारोहों, बैंक और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को चिन्हित कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। इन महिलाओं पर दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
देहरादून पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं का पीछा करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं को अंजाम भी देती हैं।
पुलिस की यह कार्रवाई अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता भी मानी जा रही है।




