देहरादून: कैबिनेट की बैठक में तीन अहम प्रस्तावों को मंजूरी, कुंभ मेले से लेकर शिक्षा और ई-स्टैंप व्यवस्था में बड़े फैसले
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को सचिवालय में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में 3 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति भी प्रदान की गई। ये निर्णय प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी व जनहितकारी बनाने की दिशा में मील का पत्थर भी साबित हो सकते हैं।
हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को मिली रफ्तार
राज्य सरकार ने आगामी हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर 82 पदों पर नियुक्तियों को हरी झंडी भी दे दी है। इन पदों पर नियुक्ति से मेला प्रबंधन व आयोजन की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद भी मिलेगी। सरकार ने समय से पहले तैयारियां शुरू कर, मेला क्षेत्र में सुचारू व सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने का संकेत भी दिया है।
शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्यों की सेवा नियमावली में संशोधन
कैबिनेट ने प्रधानाचार्य पद की सेवा नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। इस बदलाव के बाद पदोन्नति, योग्यता निर्धारण व तैनाती की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित भी हो सकेगी। इससे शिक्षकों में कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्टता आएगी और विभागीय संचालन को मजबूती भी मिलेगी।
ई-स्टैंप व्यवस्था होगी अब और आसान
प्रदेश में ई-स्टैंप प्रणाली को और सरल व प्रभावी बनाने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली। इससे स्टांप खरीद की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी भी हो जाएगी। आम जनता को लंबी लाइन व जटिल प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी, साथ ही राजस्व संग्रहण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।




