ऋषिकेश में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंडक्राइम

ऋषिकेश में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दून पुलिस ने बरामद की ₹7 लाख की ज्वैलरी और नगदी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

ऋषिकेश। विवाह समारोह में शामिल होने आई एक महिला के बैग से चोरी हुई ज्वैलरी व नगदी को देहरादून पुलिस ने महज 12 घंटे में ही बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पीड़िता शिवानी रावत, निवासी कम्यूनिटी हॉल, वैशाली, दिल्ली ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 मई को वह शादी के बाद रिश्तेदारों को छोड़ने बस अड्डे में गई थीं, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में कीमती ज्वैलरी व नकदी थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय मुखबिरों की मदद से तफ्तीश को भी आगे बढ़ाया। नटराज चौक के पास जंगलात बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अनिल और दर्शन को चोरी की गई करीब ₹7 लाख की ज्वैलरी व नकदी के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस भी दर्ज किया गया है और आगे की जांच भी जारी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button