गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, भू-कानून समन्वय समिति की आगामी एक सितंबर की महारैली की रणनीति पर चर्चा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मूल निवास, भू-कानून व गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर भू-कानून समन्वय समिति ने कर्णप्रयाग और ग्वालदम में बैठकें की। इस दौरान एक सितंबर को गैरसैंण में होने वाली महारैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि प्रदेश में नौकरी, रोजगार, जल, जंगल, जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा हो गया हैं। प्रदेश में बाहरी लोगों की संख्या 40 लाख से अधिक हो चुकी है।
इस दौरान कहा कि आगामी 31 अगस्त को कर्णप्रयाग में मशाल जुलूस और लाउडस्पीकर के माध्यम से रैली में शामिल होने की अधिकाधिक लोगों से अपील की जाएगी। वहीं ग्वालदम में समिति के नारायण सिंह बिष्ट ने महारैली काे सफल बनाने के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।




