राजधानी में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, भव्य शोभायात्रा का आयोजन ; देखें वीडियो
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: आज शनिवार को राजधानी में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई और शहरभर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। शुक्रवार शाम को इस महापर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
शहर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया, और दोपहर में शिवाजी धर्मशाला से श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में मथुरा-वृंदावन की झांकी सहित कई आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जिनमें 150 कलाकार शिव बारात की झांकी में भाग लिए। इस बार शोभायात्रा में विशेष रूप से ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई, जो श्रद्धालुओं के लिए एक नई आकर्षण का केंद्र बनी।
चुक्खुवाला स्थित शिव राम मंदिर में इस अवसर पर हनुमानजी की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भी मनाया गया। मंदिर के अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि कलश यात्रा निकालकर रामायण पाठ का समापन होगा, इसके बाद भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ विशेष लाभकारी
आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को सुबह 3:21 बजे शुरू हुआ और इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 5:51 बजे होगा। इस दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना विशेष लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संध्या के समय दक्षिणमुखी हनुमान जी के सामने मंत्र जाप करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य आरती
हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जामुनवाला स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। पुजारी पंडित जागृत सुवेदी ने पूजा अर्चना कर आरती का आयोजन किया, और इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। पंडित जागृत ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में पूजा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक लाभकारी भी साबित होंगे।




