सड़क निर्माण योजनाओं पर तेजी से काम करे विभाग: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शनिवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण की योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य भी किया जाए।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाये जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी काबीना मंत्री ने ली। उन्होंने अनारवाला मालसी, चांलग कुल्हान, बुरासखण्डा गढ़, क्यारा धनौल्टी जैसी अहम सड़कों के प्रस्तावों को तत्काल शासन भेजने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि सड़कों का निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए अत्यधिक सहायक होता है।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।




