धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, हरसंभव मदद का भरोसा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तरकाशी/धराली – उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित लोगों के परिजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। सीएम धामी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा,
“इस आपदा ने कई परिवारों को अपार दुख दिया है। हम उनकी पीड़ा को पूरी तरह से समझते हैं। राज्य सरकार का पूरा तंत्र उनके साथ भी है।”
उन्होंने मौके पर चल रहे आपदा प्रबंधन व राहत कार्यों का जायज़ा भी लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लापता व्यक्तियों की तलाश व राहत पहुंचाने के काम में कोई ढिलाई न बरती जाए।
सीएम धामी ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को समय पर सहायता, सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग व भोजन और स्वास्थ्य की पूरी सुविधा मिले।






