उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गुप्तकाशी क्षेत्र में उप जिला चिकित्सालय निर्माण की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी ने आज स्वास्थ व अन्य संबंधित विभागों के साथ चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर अस्पताल निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमल गुसाईं ने बताया कि गुप्तकाशी क्षेत्र में उप जिला अस्पताल प्रस्तावित है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 03 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जानी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में गुप्तकाशी, नाला व ल्वारा में तीन जगहों पर भूमि का निरीक्षण किया गया। तीनों जगहों का जियोलॉजिकल व अन्य मानकों पर सर्वे करने के पश्चात जो स्थानों सबसे अधिक उपयुक्त होगा वहीं अस्पताल बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान केदारनाथ यात्रा मार्ग का भी जायजा लिया। कुंड में निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दिए। साथ ही यात्रा मार्ग पर क्षतिग्रस्त सभी स्थानों का पुनर्स्थापन तेजी से करने के निर्देश दिए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button