Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में गड़बड़ी, संशोधित कुंजी जारी

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित उत्तराखंड संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में कई गलत उत्तर सामने आने के बाद परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय ने पुरानी उत्तर कुंजी वेबसाइट से हटाकर संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

16 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बीएड के लिए 5,352 और एमएड के लिए 45 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बीएड की करीब 7 हजार सीटों और एमएड की 150 सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय ने उत्तर कुंजियां वेबसाइट से हटा लीं और 18 अगस्त को संशोधित कुंजियां दोबारा अपलोड कीं। विश्वविद्यालय के अनुसार अभ्यर्थी नई उत्तर कुंजियों का अवलोकन कर सकते हैं।

किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी साक्ष्य सहित 20 अगस्त रात 11:59 बजे तक विश्वविद्यालय को ईमेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विश्वविद्यालय के मुताबिक उत्तर कुंजी के बी, सी और डी सेट में तकनीकी खामियों के कारण कुछ त्रुटियां हुई थीं। अब संशोधित उत्तर कुंजियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button