स्कूटी हटाने को लेकर विवाद, घर में घुसकर हमला; 6 नामजद पर मुकदमा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित अजबपुर खुर्द के गणेश विहार में स्कूटी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में ही बदल गया। आरोप है कि 14 फरवरी की रात कहासुनी के बाद युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और लाठी-डंडों से हमला कर तोड़फोड़ भी की। हमले में 2 लोग घायल हुए, जबकि एक का पैर भी फ्रैक्चर हो गया।
पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस थाना ने 18 फरवरी को 6 नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की पुष्टि हो रही है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा भी किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740