जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव – नामांकन आज, 14 अगस्त को मतदान और उसी दिन होगी मतगणना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। आज सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए नामांकन किए जाएंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 11 अगस्त को नामांकन व उसकी जांच होगी, 12 अगस्त को नामांकन वापसी का समय रहेगा। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना भी शुरू कर दी जाएगी।
इस बार 12 जिला पंचायतों में से 6 में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित भी हैं। भाजपा ने सभी जिला पंचायतों व ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने 4 जिलों में प्रत्याशियों की घोषणा की है।




