उत्तराखंडवायरल न्यूज़

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर वाहन देने की प्रदेश सरकार की घोषणा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी पर स्कूटी, बाइक, ऑटो और कार देनी की घोषणा की है। वहीं, शेष 50 प्रतिशत का ऋण दिया जाएगा। बता दें कि महिला सारथी योजना के अंतर्गत पहले चरण में देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले से योजना की शुरूआत होगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से निर्भया फंड से इस योजना को वित्त पोषित किया जाएगा। परिवहन विभाग इस प्रकार की महिला व बालिकाओं को वाहन चलाने का मुफ्त प्रशिक्षण और लाइसेंस भी देने की घोषणा की है।

 

महिला सारथी योजना के तहत शुरूआत में चार जिलों में 200 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना को लेकर विभाग की तीन बैठकें हो चुकी हैं। दो जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस मसले पर अधिकारियों ने जानकारी दी थी। बता दें कि पहले चरण के बाद योजना को अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री के विजन 2025 के लिए विभाग की ओर से इस नवाचारी योजना का प्रस्ताव है। योजना को केंद्र सरकार के निर्भया फंड से पोषित किया जाएगा। इससे जहां एक और महिला-किशोरियों में सुरक्षा का भाव पैदा होगा। वहीं, दूसरी ओर वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button