लखवाड़-व्यासी परियोजना पर डीएम की सख्त समीक्षा, प्रभावितों का मुआवजा समयबद्ध देने के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में लखवाड़-व्यासी जल विद्युत परियोजना की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभावित परिवारों, यूजीवीएनएल, राजस्व व संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।
डीएम बंसल ने परियोजना को राज्य, देश और मुख्यमंत्री की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया और कहा कि सभी विभागों की जिम्मेदारी बेहद ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुआवजा व अनुग्रह राशि को टाइमबाउंड तरीके से जारी करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए।
मुख्य निर्देश और निर्णय
- परिसंपत्ति मूल्यांकन 10 दिनों में पूरा किया जाए।
- यूजीवीएनएल के अधिकारियों को गणना सीट प्रस्तुत न करने पर फटकार, 5 दिसंबर तक रिपोर्ट सौंपने के आदेश।
- हर सप्ताह एक दिन स्थानीय स्तर पर एक-छत कैम्प लगाकर प्रभावितों की आपत्तियों का निस्तारण होगा।
- मार्च 2023 के बाद पोर्टल पर दर्ज हुए पृथक परिवारों को लाभार्थी बनाए जाने के प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।
डीएम ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को मुआवजा व अनुग्रह राशि बिना देरी समय पर उपलब्ध भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में परिसंपत्ति मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता से तेजी से पूरा किया जाए ताकि भुगतान प्रक्रिया लंबित भी न रहे।
प्रभावितों ने पुनर्वास, स्थानांतरण व मुआवजा संबंधी मुद्दे बैठक में उठाए, जिन पर डीएम ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसके समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।
बैठक में एडीएम के.के. मिश्रा, एसएलएओ स्मृता परमार, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार सहित यूजीवीएनएल व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




