दून हॉस्पिटल फायरिंग मामला: फरार पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो के पैर में लगी थी गोली – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

दून हॉस्पिटल फायरिंग मामला: फरार पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो के पैर में लगी थी गोली


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: राजधानी देहरादून में दून हॉस्पिटल के बाहर हुई गोलीकांड की घटना का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों सोहेल खान और सानू को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीसरा आरोपी जावेद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। उसे भी डोईवाला क्षेत्र से सुबह तड़के दबोच लिया गया।

हाल ही में दून अस्पताल के सामने फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों — रोहन आर्य और विशाल तोमर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य तीन साथियों — सोहेल, सानू और जावेद के नाम बताए थे, जो फरार चल रहे थे।

बुधवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक सफेद स्कूटी पर तीन संदिग्ध युवक छिद्दरवाला से लालतप्पड़ की ओर जा रहे हैं। नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी थी और तीनों की हरकतें संदिग्ध थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी शुरू की। कुछ देर बाद वही स्कूटी पुलिस टीम को दिखाई दी, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी रॉन्ग साइड से भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने अपनी स्कूटी काली मंदिर के पास जंगल के रास्ते पर उतार दी। करीब 100 मीटर अंदर जाने के बाद स्कूटी गिर गई। तभी आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपने साथी काव्यांश धामा, रोहन और विशाल के कहने पर दिशांत नाम के युवक पर गोली चलाई थी, जिससे काव्यांश का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद से आरोपी लगातार पुलिस से बचने की फिराक में थे। तीसरा फरार आरोपी जावेद को पुलिस ने सुबह डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार रखने और फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में गैंगवार या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button