दून पुलिस का तड़के सघन चेकिंग अभियान, मॉर्निंग वॉक करने वालों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून में आमजन को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए दून पुलिस ने आज शुक्रवार तड़के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में गौरा पुलिस व यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सार्वजनिक पार्कों, सड़कों व अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन जांच की।
अभियान के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों व काम पर जाने वाली महिलाओं से पुलिस टीमों ने बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। पुलिस ने सार्वजनिक पार्कों व आसपास के इलाकों में लगातार गश्त करते हुए लोगों से संवाद भी किया।
इस दौरान अनावश्यक व संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में दिन-रात लगातार सत्यापन व चेकिंग अभियान जारी है, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके व संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक भी लगाई जा सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




