
हरिद्वार: स्मैक के लिए पैसे नहीं दिए तो नशेड़ी बेटे ने फावड़े से मां के सिर पर कई वार किये जिससे महिला की मौत हो गई, आरोपित ने शव को घर के बाथरूम में छिपा दिया और फरार हो गया। घटना का पता तब चला, जब पड़ोसियों ने आरोपित के घर से खून बहता देखा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला लहूलुहान होकर बाथरूम में पड़ी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपित की तलाश जारी है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
स्मैक पीने का आदी
घटना पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यहां रहने वाला सावन (20) स्मैक के शिकार है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मंगलवार सुबह उसके पिता और भाई काम पर चले गए। घर पर सावन और उसकी मां कमलेश ही थे।
इसी दौरान बेटे ने माँ से स्मैक के लिए पैसे मांगे, तो माँ नाराज हो गई और बेटे को नशा छोड़ने की सलाह के साथ पैसे देने से मना कर दिया। पहले तो उसने मां को पीटा और फिर उनके सिर पर फावड़े से जोरदार काई वार कर दिए। कई वार होने से कमलेश का सिर फट गया और उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। इससे घबराया सावन शव को घसीटकर बाथरूम में ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया।




