उत्तराखंड

ED ने हरक सिंह रावत के करीबी बीरेंद्र कंडारी की 101 बीघा जमीन अटैच की


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी बीरेन्द्र कंडारी की 101 बीघा जमीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अटैच किया है। सहसपुर क्षेत्र में स्थित इस जमीन की बाजारी कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि पंजीकृत कीमत साढ़े छह करोड़ रुपये है। ईडी इस मामले की जांच पिछले साल फरवरी से कर रहा है।

ईडी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इस जमीन से संबंधित पुलिस थाना सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था, और जब ईडी ने जांच शुरू की, तो यह पाया गया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद स्वर्गीय सुशीला रानी ने बीरेन्द्र कंडारी और नरेंद्र कुमार वालिया के नाम पर दो पावर ऑफ अटॉर्नी दर्ज कराए थे।

कंडारी ने इस जमीन को दीप्ति रावत और लक्ष्मी राणा को बेहद कम कीमत पर बेच दिया, जो सर्किल रेट से काफी कम थी। इन जमीनों में से एक हिस्सा दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के पास है, जो पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित है। इस ट्रस्ट की चेयरपर्सन दीप्ति रावत हैं, और यह ट्रस्ट हरक सिंह रावत के परिवार के करीबी लोगों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

जांच में यह भी सामने आया कि दीप्ति रावत, लक्ष्मी राणा, बीरेन्द्र कंडारी, हरक सिंह रावत और स्वर्गीय सुशीला रानी ने मिलकर साजिश रचते हुए इस 101 बीघा जमीन को अपने नाम पर पंजीकृत कराया। इन तथ्यों के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने इस जमीन को अटैच करने का आदेश दिया है, जिसमें दो भूखंड शामिल हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button