उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का स्थापना दिवस नौ नवंबर को होगी लागू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नौ नवंबर को लागू होगा। रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की आज आखिरी बैठक हुई।
जानकारी के मुताबिक इसकी नियमावली बनकर तैयार हो गई है। यह एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री धामी को नियमावली सौंप दी जाएगी। बता दें कि हाल ही में सीएम ने घोषणा की थी कि यूसीसी को नाै नवंबर को लागू किया जाएगा। लेकिन कमेटी का काम पूरा न होने के चलते यह पूरा होता नहीं दिख रहा था।
वहीं, अब रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की बैठक में नियमावली पूरी होने की बात सामने आई है। जिससे कहा जा रहा है कि यूसीसी नौ नवंबर को ही लागू किया जाएगा। इसके बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।




