‘हर घर तिरंगा’ बना राष्ट्रभक्ति का महाअभियान: मुख्यमंत्री धामी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का महाअभियान भी बन चुका है। तिरंगा न केवल हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है, बल्कि यह देश की एकता व समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत चिन्ह भी है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय व दुकानों पर गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सेनानियों को नमन करना हम सबका कर्तव्य भी है।
सीएम धामी ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर लेकर harghartiranga.com पर अवश्य साझा भी करें, ताकि यह अभियान और अधिक प्रभावी भी बन सके।




