उत्तराखंड
केंद्रीय गृह मंत्री ने लिया मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड के आपदा प्रभावित छेत्रों का जायज़

आज गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आई आपदा के विषय में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर जारी बचाव कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के मुश्किल समय में शीर्ष नेतृत्व का इस प्रकार मजबूती से खड़े होना हम सभी को संबल प्रदान करता है।