उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों का विस्तार, 10 साल में बने 14,372 किमी सड़कें
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिछले दस वर्षों में 14,372 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है। यह लंबाई योजना शुरू होने से 2016-17 तक बनी 7,539 किलोमीटर सड़कों की लगभग दोगुनी है।
पीएमजीएसवाई की शुरुआत वर्ष 2000-01 में हुई थी। 2014-15 तक राज्य में 4,525 किलोमीटर सड़कें बनी थीं। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आई और 2017-18 से पिछले वित्त वर्ष तक 14,341 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाई गईं।
कोरोना काल में भी ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। 2019-20 से 2021-22 के बीच ही 7,462 किलोमीटर सड़कें बनीं। अब पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में नई बस्तियों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के सभी गांवों को अच्छी और हर मौसम में चलने योग्य सड़कों से जोड़ना है। इसके लिए केंद्र से उत्तराखंड के लिए और अधिक सड़कों की मांग की गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




