प्रसिद्ध हास्य कलाकार आज सबको रुलाकर चला गया… हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन, 4 दिन से थे वेंटिलेटर पर
प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का आज निधन हो गया है। उन्हें गंभीर हालत में देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर ही थे। डॉक्टरों की टीम ने उनकी निगरानी क्रिटिकल केयर यूनिट में की, लेकिन अंततः उनकी हालत बिगड़ने के कारण उनका निधन ही हो गया।
“आवाज सुनो पहाड़ों की” कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था, और उसके बाद से वह नियमित रूप से हृदय संबंधी जांच भी करा रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या भी हुई थी। सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल में पहुंचे थे, लेकिन रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य अचानक ही बिगड़ गया।
घन्ना भाई का करियर न केवल मनोरंजन के क्षेत्र में था, बल्कि उन्होंने कई गढ़वाली फिल्म व म्यूजिक एलबम में भी योगदान दिया। इसके अलावा, उन्होंने राजनीति में भी अपनी किस्मत भी आजमाई थी। वर्ष 2012 में बीजेपी के टिकट पर पौड़ी से विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने बीजेपी से टिकट की दावेदारी की थी।
उनकी इस आकस्मिक मौत से उत्तराखंड के कला और राजनीति क्षेत्र में भी शोक की लहर है।




