उत्तराखंड

देहरादून के क्लब में फ्लेम शो बना हादसे का कारण, दो बार टेंडर झुलसे, पुलिस ने की कार्रवाई


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून : राजधानी देहरादून के एक प्रसिद्ध क्लब में शनिवार रात आयोजित पार्टी उस समय मातम में बदल गई जब मनोरंजन के लिए किया गया फ्लेम शो हादसे में तब्दील हो गया। राजपुर रोड स्थित सर्किल क्लब में दो बार टेंडर आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और तत्काल कार्रवाई की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात क्लब में पार्टी चल रही थी। तेज म्यूजिक, डांस और भीड़ के बीच बार टेंडरों ने शो का हिस्सा बनते हुए शराब में आग लगाकर मुंह से उड़ाने वाला फ्लेम शो शुरू किया।
इसी दौरान एक चिंगारी पलटकर बार टेंडरों पर ही भड़क उठी और कुछ ही पलों में दोनों के चेहरे और गर्दन आग की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद क्लब में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। हालांकि, गनीमत रही कि आग समय रहते बुझा दी गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
झुलसे दोनों टेंडरों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही देहरादून पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंचकर जांच के बाद पुलिस ने क्लब प्रबंधन पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया।

साथ ही पुलिस ने क्लब के लाइसेंस को रद्द करने की चेतावनी दी है यदि भविष्य में इस तरह के खतरनाक स्टंट दोबारा किए गए।

पुलिस का बयान:
“क्लबों में इस तरह के खतरनाक शो की अनुमति नहीं है। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

इस हादसे ने एक बार फिर से क्लबों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनोरंजन के नाम पर ऐसे स्टंट्स में शामिल जोखिम को लेकर अब प्रशासन और आम लोग भी सजग हो रहे हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button