होली के पहले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, पनीर और मावा जब्त
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन अभियान शुरू किया है। आयुक्त और स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में, धुलकोट और विकासनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए टीमों ने तीन कुंतल पनीर और 60 किलो मावा जब्त किया। यह मिलावटी पनीर और मावा हरिद्वार (मंगलौर) से लाया गया था और इसे जिले के प्रेमनगर, धुलकोट, सेलाकुई और सहसपुर में बेचा जाना था। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नजर रखी जा रही है, और त्योहारी सीजन में ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।




