उत्तराखंड

देश में पहली बार तेंदुए पर लगाया गया कॉलर कैमरा, अब खुलेगा जंगल की जिंदगी का राज


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

 

देहरादून। भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश में पहली बार एक तेंदुए पर कॉलर कैमरा भी लगाया है। इस अभिनव प्रयोग के माध्यम से वैज्ञानिक अब तेंदुए की जीवनशैली, व्यवहार और मूवमेंट पैटर्न से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे।

संस्थान ने यह प्रयोग महाराष्ट्र वन विभाग के सहयोग से पुणे जिले के जंगलों में किया। 3 माह तक तेंदुए पर कैमरा कॉलर लगा रहा, जो हर घंटे में 30 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड करता था। इस दौरान करीब 1000 से अधिक वीडियो फुटेज तैयार हुई हैं, जिनका अब गहराई से विश्लेषण भी किया जाएगा।

कैसे हुआ प्रयोग?

वरिष्ठ वन्यजीव वैज्ञानिक डॉ. बिलाल हबीब के अनुसार, इस अध्ययन के लिए एक तेंदुए को सुरक्षित रूप से ट्रैंक्यूलाइज कर उस पर यह विशेष कॉलर कैमरा भी लगाया गया। कॉलर को इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि यह सुरक्षा बटन दबाते ही खुल जाए, जिससे जानवर को कोई नुकसान भी न पहुंचे।

कैमरे ने तेंदुए की रोज़मर्रा की गतिविधियों जैसे कि पानी पीना, सड़क पार करना, विश्राम स्थल और शिकार की तलाश जैसे कई अहम क्षणों को कैद भी किया है। इन वीडियोज़ से वैज्ञानिक तेंदुए के वास स्थल, व्यवहार और खतरे के क्षेत्रों का मूल्यांकन कर सकेंगे।

वन्यजीव संरक्षण को मिल सकती है नई दिशा

WII के निदेशक वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि यह अध्ययन तेंदुओं के संरक्षण की दिशा में नई रणनीतियां बनाने में सहायक भी सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा,

“यह पहली बार है जब किसी तेंदुए की वास्तविक दुनिया को उसकी आंखों से देखा गया है। यह प्रयोग देश में वन्यजीवों के व्यवहार संबंधी शोध को **नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”

अब तक होता था रेडियो कॉलर या कैमरा ट्रैप का प्रयोग

अब तक वन्यजीवों की निगरानी के लिए रेडियो कॉलर और कैमरा ट्रैप जैसी तकनीकों का प्रयोग किया जाता रहा है, जिनसे मूवमेंट तो रिकॉर्ड होता है, लेकिन व्यवहारिक जानकारी सीमित रहती थी। लेकिन अब इस कॉलर कैमरा के जरिए वैज्ञानिकों को तेंदुए के प्राकृतिक व्यवहार की वास्तविक व विजुअल जानकारी प्राप्त होगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39