अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज स्थित रनसाली वन रेंज में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला ही कर दिया। कैलाश नदी क्षेत्र में गश्त के दौरान वन दारोगा नंद किशोर पांडे, वन आरक्षी शक्ति सिंह व बीट अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरे अवैध खनन सामग्री को पकड़ा। कागजात मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज ही नहीं दिखा सके।
आरोप है कि रोकने पर खनन माफियाओं ने वन कर्मियों से अभद्रता व मारपीट की, यहां तक कि वन दारोगा को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
वन दारोगा की तहरीर पर सितारगंज पुलिस ने साधुनगर निवासी राजकुमार समेत 3 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




