देवभूमि में पहचान छिपाकर ठगी करने वालों पर सरकार का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन कालनेमि के तहत 300 गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सनातन संस्कृति की आड़ में पहचान छिपाकर ठगी व धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी सिलसिले में पुलिस व प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक 4 हजार से अधिक लोगों का सत्यापन भी किया गया है।
इस दौरान एक बांग्लादेशी समेत 300 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अभियान खासतौर पर उन जिलों में तेज़ी से चल रहा है जहां बाहरी तत्वों की सक्रियता की सूचना भी मिली थी।
जिलों में कार्रवाई की स्थिति
- हरिद्वार: 2301 व्यक्तियों का सत्यापन, 162 गिरफ्तार
- देहरादून: 865 व्यक्तियों का सत्यापन, 113 गिरफ्तार (इनमें एक बांग्लादेशी भी शामिल)
- ऊधमसिंह नगर: 167 सत्यापन, 17 गिरफ्तार
- अन्य जिलों में भी अभियान लगातार जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि में अवैध गतिविधियों, पहचान छिपाकर ठगी व धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा ही नहीं जाएगा।




