उत्तराखंड में नैक ग्रेडिंग के आधार पर उच्च शिक्षण संस्थानों को मिलेगा पुरस्कार, 5 से 10 लाख रुपये तक की धनराशि
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड सरकार ने नैक (NAAC) एक्रीडेटेड और एन.आई.आर.एफ. (NIRF) रैंकिंग प्राप्त राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को पुरस्कृत करने का निर्णय भी लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं।
राज्य सरकार इन संस्थानों को नैक ग्रेडिंग के आधार पर 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि भी प्रदान करेगी। नैक ग्रेड बी प्राप्त संस्थानों को 5 लाख, बी प्लस को 6 लाख, बी डबल प्लस को 7 लाख, ए ग्रेड को 8 लाख, ए प्लस को 9 लाख, और ए डबल प्लस को 10 लाख रुपये तक का पुरस्कार भी मिलेगा। इसके अलावा, एनआईआरएफ रैंकिंग में श्रेष्ठ 200 संस्थानों और एनबीए रैंकिंग में 675 अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले संस्थानों को भी 10 लाख रुपये की राशि भी दी जाएगी।
इस कदम से प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा भी मिल सकेगी।




