उत्तराखंड

कोटद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय किशोरी की मौत, महिला घायल

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कोटद्वार : कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक 11 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के कोट टांडा गांव से एक किशोरी अपनी बुआ के घर काशीरामपुर तल्ला आई हुई थी। शाम के समय मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गई। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में 27 वर्षीय महिला सोनम भी घायल हुई हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति अब स्थिर है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया व आवश्यक कार्रवाई की। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button