देहरादून में ऑनलाइन बोली में 0001 नंबर के लिए 13.77 लाख रुपये की ऊंची बोली, 25 वीआईपी नंबर आवंटित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून के आरटीओ कार्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन बोली में वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए लोकप्रिय वीआईपी नंबरों की नीलामी अब सम्पन्न हुई। इसमें सबसे अधिक मांग 0001 नंबर की रही, जिसके लिए 13 लाख 77 हजार रुपये की बोली भी लगी।
आरटीओ अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि
यह नीलामी 23 मई से 25 मई तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 25 वीआईपी नंबर नीलामी के लिए रखे गए थे। इनमें 0001 नंबर सबसे महंगा रहा। इसके अलावा अन्य नंबर जैसे 07, 09, 05, 77 आदि भी लोगों की पसंद बने। इस नीलामी से विभाग को लाखों रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ।
प्रमुख नंबरों के लिए बोली और बेस प्राइज:
- 0001 नंबर का बेस प्राइज 1 लाख रुपये था, जिसे 13.77 लाख रुपये में रिजर्व किया गया।
- 0009 नंबर का बेस प्राइज 25 हजार रुपये था, जिसे 3 लाख 95 हजार रुपये में खरीदा गया।
- 0007 नंबर के लिए 3 लाख 8 हजार रुपये,
- 0005 नंबर के लिए 3 लाख 5 हजार रुपये,
- 0002 नंबर के लिए 2 लाख 10 हजार रुपये,
- 9999 नंबर के लिए 1 लाख 8 हजार रुपये,
- 7777 नंबर के लिए 1 लाख 2 हजार रुपये,
- 8888 नंबर के लिए 96 हजार रुपये,
- 0999 नंबर का बेस प्राइज 10 हजार रुपये था, जिसे 95 हजार रुपये में रिजर्व किया गया।
आरटीओ विभाग हर महीने ऑनलाइन नीलामी आयोजित करता है ताकि लोग अपनी पसंद के वाहन नंबर आसानी से चुन सकें और विभाग को भी राजस्व प्राप्त हो सके। कई लोग अपनी बाइक, कार आदि वाहनों के लिए एक जैसी सीरीज के नंबर लेना पसंद करते हैं, जो इस ऑनलाइन सिस्टम से संभव भी हो पाया है।
इस तरह की ऑनलाइन बोली से न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि वाहन मालिकों को अपनी पसंद के नंबर लेने में सुविधा भी मिली है।




