रुड़की में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस निर्माणधीन हाईवे पर खड़ी क्रेन से टकराई, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। हादसा बढ़ेडी राजपूतान गांव के पास हुआ, जहां एक तेज़ रफ्तार रोडवेज बस निर्माणाधीन हाईवे पर खड़ी क्रेन से जा टकराई टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से रुड़की की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी। जैसे ही बस बढ़ेडी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर पहुंची, ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस क्रेन से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना खतरनाक था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कई यात्री खिड़की और दरवाजों से बाहर निकाले गए, जबकि ड्राइवर को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया।
हादसे की खबर मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा और शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात बाधित न हो, इसके लिए क्षतिग्रस्त बस को तुरंत किनारे करवा दिया और दुर्घटनास्थल को साफ कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि निर्माणाधीन हाईवे पर क्रेन को सुरक्षा मानकों के तहत खड़ा किया गया था या नहीं। यदि सुरक्षा में लापरवाही पाई जाती है, तो निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई भी हो सकती है।




