उत्तराखंडराजनीतिवायरल न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सानिध्य में उत्तरकाशी से आए सैकड़ों सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का थामा दामन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में उन्होंने गंगा घाटी के समाजसेवी राजदीप परमार “हैप्पी भाई” और उनके समर्थकों को फूलमाला व कमल पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने भाजपा परिवार में सभी नवांगतुक लोगों को पार्टी सदस्यता मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करवाकर औपचारिक सदस्यता दिलवाई। इस दौरान अपने संबोधन में भट्ट ने राज्य के विकास में स्वर्गीय अटल व भाजपा के योगदान को याद दिलाया।

 

उन्होंने कहा, विपक्ष को अचरज होता है भाजपा में ही क्यों इतनी बड़ी तादात में लोग शामिल हो रहे हैं? इसकी वजह है 60 साल का कांग्रेसी शासन और अटल व मोदी सरकार के कामों में जमीन आसमान का अंतर। लोग देख रहे हैं कि दल बहुत हैं लेकिन अच्छे नेता यदि किसी दल में हैं तो वो भाजपा है। जहां मोदी, योगी, आडवाणी मुरली, अमित शाह राजनाथ, धामी जैसे नेतृत्व की अंतहीन कतार है । भाजपा की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण है, वह जो कहती है उसे अवश्य पूरा करती है।जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है, 500 वर्ष के बाद प्रभु राम का अपने घर में विराजना, धारा 370 हटाकर देश को एक करना ।

 

दरअसल आज का भारत और उत्तराखंड विकास को देख रहे हैं, उसका अहसास अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कर रहे हैं । चाहे ऑल वेदर रोड का निर्माण हो, चाहे बद्री केदार धाम में हुआ विकास हो, चाहे गांवों शहरों में बिछा सड़कों का जाल हो या गरीब कल्याण की अनगिनत योजनाएं हों। अब तो 50 घर वाले गांव तक भी सड़क पहुंचाने की घोषणा धामी सरकार ने स्थापना दिवस पर की है। इसी तरह हर घर निर्बाध बिजली से रोशन है, पहले धारों में पानी लेने जाते थे अब घर घर नल लग गए हैं । गैस का चूल्हा, पीएम आवास, आयुष्मान, इज्जतघर, करोना काल में सबकी रक्षा, ऐसे अनेकों कार्य हैं जिसमें आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है।

 

उन्होंने सभी नए सदस्यों से भी सक्रिय सदस्यता अभियान को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का आह्वाहन किया । साथ ही कहा, भाजपा एक पार्टी ही नहीं एक परिवार भी है। जिसका प्रदेश में मुखिया होने के नाते में सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सभी के मान सम्मान का पूरा पूरा ध्यान रखा जाएगा।

 

इस अवसर पर पार्टी में शामिल समाजसेवी राजदीप परमार ने कहा, आज के बाद हर सुख दुख में हम सभी भाजपा के साथ हैं। साथ ही बताया, लंबे समय से हम सभी भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व विकास के विचारों से प्रभावित थे। आज हम सबका सौभाग्य है कि भाजपा के साथ चलने का अवसर प्राप्त हुआ है। आगे पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसपर सभी पूरी निष्ठा व क्षमता से काम करेंगे।

 

इस मौके कर संगठन चुनावों के प्रदेश प्रमुख व राजपुर विधायक खजान दास ने सभी लोगों का स्वागत व अभिनन्दन किया। उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए कहा, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनना गर्व का विषय है। आगे हमें मिलजुलकर संगठन को मजबूत करने का काम करना है ।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में मंच पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, राजेंद्र नेगी, हनी पाठक, राजीव तलवार, सुभाष बड़थ्वाल प्रमुख रूप से मौजूद थे।

 

 

वहीं, पार्टी की सदस्यता लेने वालों में लक्ष्मण सिंह परमार, दीपक परमार, दीप पाल सिंह, कुलबीर सिंह बिष्ट, संदीप राणा, प्रमोद सिंह राणा, प्रदीप राणा, केदार सिंह गोसाई, किशन सिंह नेगी, सोहन सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह नेगी, रूपेंद्र सिंह नेगी, अनुसूया प्रसाद, प्रदीप चंद्र, भगत सिंह रजवार, जीनू मियां, खेमचंद रमोला ने पार्टी का दामन थामा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39