ऋषिकेश में बनेगा अंतरराष्ट्रीय राफ्टिंग सेंटर, 25 परियोजनाओं पर तेज़ी से काम के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय राफ्टिंग हब के रूप में विकसित करने की तैयारी में भी जुट गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऋषिकेश स्थित रिवर राफ्टिंग सेंटर को इंटरनेशनल लेवल का बनाया जाए और गंगा कॉरिडोर परियोजना से जुड़ी सभी योजनाओं पर तेज़ी से काम भी हो।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित यूआईआईडीबी (उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड) की एग्जीक्यूटिव कमेटी बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत प्रस्तावित 25 योजनाओं पर विस्तार से चर्चा भी हुई।
इन योजनाओं पर होगा काम
बैठक में जिन योजनाओं पर काम को प्राथमिकता दी गई, उनमें शामिल हैं:
- रिवर राफ्टिंग विकास
- पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का पुनर्निर्माण
- आस्था पथ और पार्किंग निर्माण
- संजय झील का पुनर्निर्माण
- पेयजल आपूर्ति व्यवस्था
- चारधाम यात्रा प्रबंधन
- कांवड़ यात्रा के लिए समर्पित व्यवस्थाएं
- सड़क निर्माण और घाटों का विस्तार व सौंदर्यीकरण
यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि
मुख्य सचिव ने कहा कि
निर्माण कार्यों को आम जनता व यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द पूरा भी किया जाए। कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र माजरीग्रांट (देहरादून) से हरिपुर कलां (हरिद्वार) को जोड़ने वाले मार्ग का भी विस्तृत सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि
सभी परियोजनाओं की सफलता विभिन्न विभागों व एजेंसियों के बेहतर समन्वय पर निर्भर करती है। इसलिए पारस्परिक सहयोग के साथ कार्यों को गति देने की आवश्यकता भी है।
बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद
इस बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनई, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, पंकज कुमार पांडेय, चंद्रेश कुमार यादव, वी. षणमुगम, डा. आर. राजेश कुमार व विनय शंकर पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।




