संयुक्त ट्रेड यूनियनों का गांधीपार्क में धरना: भारत छोड़ो आन्दोलन के तहत विभिन्न मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

भारत छोड़ो आन्दोल संयुक्त ट्रेड यूनियन्स संघर्ष समिति का 9 अगस्त 2024 को गांधीपार्क में धरना दे कर ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति , मुख्यमंत्री को भेजा।
इस अवसर पर भेजे गए ज्ञापन में श्रम कानूनों को ओर अधिक प्रभावी बनाने , श्रम संहिताएं रद्द करने , न्यूनतम वेतन 26000 रु करने , सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण पर रोक लगाने , एम.एस.पी.पर कानून बनाने , बस्तियों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने व मालिकाना हक देने , रिस्पना व बिन्दाल नदियों पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड़ को रद्द करने सहित मजदूर रणवीर सिंह की हत्या की सीबीआई जांच करने , सरकारी संस्थानों में ठेका व संविदा मजदूरों को नियमित करने , ठेकेदारों के बदलने पर वर्कर्स वहीं रहे वे निरंतरता पर कार्य करे , प्राइवेट स्कूल कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने , आई.एम.ए में हटाये गए धोबियो को वापस कार्य पर लेने , आई.सी.ए.आर में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, आंगनवाड़ी, आशा, भोजन माताओ का मानदेय बढ़ाने सहित भोजन माताओ को निकालने के आदेश रद्द करने, रेहडी पटरी फुटपाथ व्यवसायियों, ई – रिक्शा चालकों के पुलिस उत्पीड़न रोकने, वैंडर ज़ोन घोषित करने सहित विभिन्न मांगों पर ज्ञापन भेजे ज्ञापन लेने तहसीलदार विवेक राजोली धरना स्थल गंधोपार्क पर पंहुंचे प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौपे जिस पर उनके द्वारा आश्वत किया गया कि वे सम्बन्धितों को ज्ञापन भेज देंगे।




