Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उर्गम घाटी में भारी भूस्खलन, कल्पेश्वर मंदिर परिसर में मलबा; 91 सड़कें बंद

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

ज्योतिर्मठ की उर्गम घाटी में स्थित पांचवें केदार भगवान कल्पेश्वर महादेव मंदिर के पास लगातार बारिश के चलते भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा आने के कारण मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से इलाके में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

भूस्खलन के बाद मंदिर तक पहुंचने वाला रास्ता मलबे से बाधित हो गया है। इसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है और फिलहाल लोग मंदिर में दर्शन के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। मलबा हटाने के बाद ही मंदिर तक आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद है।

बारिश के कारण राज्य में भी सड़कें और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। भूस्खलन समेत अन्य कारणों से दो राज्यमार्ग सहित कुल 91 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में 12, चमोली में 15 और चंपावत में एक सड़क बंद है।

वहीं देहरादून में सात, नैनीताल में 12, पौड़ी में पांच, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में सात और टिहरी व उत्तरकाशी में आठ-आठ मार्ग बंद हैं। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है। उत्तरकाशी में सोमवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.65 मीटर नीचे दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button