सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सदस्य ले. जनरल (सेनि) ए.के. सिंह, मंत्री ने दी शुभकामनाएं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून — उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद के नवनियुक्त सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास पर ही हुई, जहां मंत्री ने उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं व बधाई दी।
मंत्री जोशी ने कहा कि “ले. जनरल (से.नि) अजय कुमार सिंह का सैन्य अनुभव और दृष्टिकोण राष्ट्रीय सुरक्षा नीति निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। देश को उनके जैसे अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता भी है।”
महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
इस अवसर पर दोनों के बीच निम्नलिखित विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई:
- राज्य में सैन्य थींक टैंक की स्थापना
- एआई आधारित सॉफ्टवेयर एवं डेटा सेंटर का विकास (रोजगार सृजन की दृष्टि से)
- सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित करना
- विक्टोरिया क्रॉस विजेता गंजू लामा के नाम पर द्वार और सड़क का नामकरण
- मिलन केंद्र के निर्माण और भूमि उपलब्धता के विषय में कार्यवाही का आश्वासन
मंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सैनिक कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता पर रखकर हरसंभव कार्यवाही करेगी।
उपस्थित गणमान्य
इस भेंट के दौरान मेजर पीबी सिंह, टीडी भूटिया, कैप्टन एसके थापा, रोशन राय सहित कई पूर्व सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।




