उत्तराखंड

देहरादून में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सीएम धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राजधानी देहरादून में शुक्रवार को यूनिटी मार्च वॉकथॉन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की। इसके बाद सीएम धामी ने एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं भी इसमें शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री धामी ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि

“उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।”

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कर अखंड भारत की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। सीएम धामी ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में 16 नवंबर तक वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम और आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी जोड़ा गया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सके। सीएम धामी ने कहा कि

“यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सेवा की भावना प्रबल होगी।”

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इस संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://kauna.biz.id |

https://hytaletextures.com |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39