उत्तराखंड

भारी भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, 500 से अधिक यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतज़ार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पीपलकोटी (चमोली): बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के नजदीक भनेरपानी क्षेत्र में आज बुधवार सुबह करीब 8 बजे भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबा व बड़े बोल्डर हाईवे पर आ जाने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।

हाईवे बंद होने से बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा पर जा रहे और लौट रहे करीब 500 यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं। लगातार बारिश के कारण यात्री अपने वाहनों में बैठकर ही सड़क खुलने का इंतजार भी कर रहे हैं।

गढ़वाल के पहाड़ी मार्गों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं बढ़ भी गई हैं। प्रशासन द्वारा मार्ग खोलने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन बारिश जारी रहने के कारण सड़क साफ करने में कठिनाई भी आ रही है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम ठीक होने तक सुरक्षित स्थानों पर रुकें व बिना सूचना के यात्रा आगे न बढ़ाएं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button