सोमेश्वर में 55.60 लाख की लागत से बनेगी नई सड़क, मंत्री रेखा आर्या ने किया शिलान्यास
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक बनने वाले 1.850 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस सड़क का निर्माण ₹55.60 लाख की लागत से ही किया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि किसी भी क्षेत्र के विकास व समृद्धि की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का जीवन आसान बनाना उनकी प्राथमिकता भी है।
उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा व आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को हर क्षेत्र में सशक्त व आदर्श राज्य बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
इस अवसर पर मंत्री ने बंगसर स्थल के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹3.50 लाख तथा कलोड़िया में बारात घर निर्माण के लिए ₹3 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।




