छठ पूजा पर इस बार नहीं बजेगा डीजे, आतिशबाजी पर भी रोक — पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। छठ पूजा के मौके पर इस बार घाटों पर डीजे और आतिशबाजी पर सख्त रोक रहेगी। भीड़ के कारण भगदड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इसके साथ ही 27 और 28 अक्टूबर को होने वाली पूजा के लिए विस्तृत यातायात और सुरक्षा प्लान जारी कर दिया गया है।
शहर के प्रमुख छठ पूजा स्थलों — प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबनी, नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी घाटों पर लगा दी गई है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूजा के दौरान गलत पार्किंग करने पर ₹1200 का चालान काटा जाएगा और वाहन को भी किया जाएगा। इसके लिए दो क्रेन विशेष रूप से तैनात की गई हैं। घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक पूजा करें, किसी प्रकार की आतिशबाजी या डीजे का प्रयोग न करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें।




