राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा के लिए उत्तराखंड पहुंचे संसदीय समिति सदस्य, राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून : प्रदेश में राजभाषा हिंदी के सरकारी कार्यों में उपयोग की समीक्षा के उद्देश्य से केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप समिति के सदस्य उत्तराखंड पहुंचे। समिति ने देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शिष्टाचार भेंट की और अपने दौरे की जानकारी भी साझा की।
उप समिति का नेतृत्व राज्यसभा सांसद एवं संयोजक डॉ. दिनेश शर्मा कर रहे हैं। समिति के सदस्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विभागों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगे।
राज्यपाल ने समिति का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड हिंदी भाषा की गहरी सांस्कृतिक जड़ों वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार व प्रशासनिक कार्यों में अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। राज्य की शैक्षिक और सांस्कृतिक विरासत में हिंदी की विशेष भूमिका भी रही है।
समिति में शामिल सदस्य:
इस अवसर पर समिति के सदस्यगण—सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद राजेश वर्मा व सांसद किशोरी लाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राज्यपाल सचिवालय से सचिव रविनाथ रमन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया और उप समिति के सचिव प्रेम नारायण भी बैठक में मौजूद रहे।




