उत्तराखंड

पीएम मोदी की ‘घाम तापों योजना’ से हेल्थ टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम: महेंद्र भट्ट

"घाम तापों योजना से हेल्थ टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा, कांग्रेस के लिए मुफ्त घाम तापने की सब्सिडी जारी रहेगी: महेंद्र भट्ट"


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दौरा राज्य में नई ऊर्जा और उम्मीदों का संचार करने वाला साबित हुआ है। भट्ट ने खासतौर पर पीएम मोदी की “घाम तापों योजना” को राज्य के हेल्थ टूरिज्म के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया और कहा कि इस योजना से उत्तराखंड में हेल्थ टूरिज्म की अनगिनत संभावनाएं भी खुलेंगी।

भट्ट ने कहा, “घाम तापों योजना से उत्तराखंड में टूरिज्म के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी, क्योंकि राज्य में प्राकृतिक सुंदरता, साफ वातावरण और आयुर्वेदिक संस्थानों की उपलब्धता के कारण यह योजना खासतौर पर सर्दी के मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करेगी।” उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार विगत कुछ वर्षों से हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है और पीएम मोदी की इस योजना से इसे और मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस की आलोचनाओं का जवाब देते हुए भट्ट ने कहा, “कांग्रेस नेता तो पहले से ही जनता से मुफ्त में घाम तापने की सुविधा ले रहे हैं, लेकिन हमारी योजना में पर्यटकों को घाम तापने का मौका भी मिलेगा और वे राज्य को आर्थिक लाभ भी पहुंचाएंगे।” भट्ट ने यह भी कहा कि कांग्रेस को यह समझने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि उन्हें न तो प्रदूषण और न ही प्रतिकूल मौसम की चिंता है और न ही राज्य की आर्थिकी को सशक्त करने की।

भट्ट ने अंत में यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस के नेताओं को मुफ्त में घाम तापने की सब्सिडी जारी ही रखी जाएगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button