देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: बसंत विहार थाना क्षेत्र के हरबंसवाला बैरियर पर देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह टी-स्टेट की ओर भाग निकला। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घायल आरोपी की पहचान आकाश उर्फ तमंचा (27), निवासी शिवाजी एन्क्लेव, जैन प्लॉट, रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी 14 अगस्त को बसंत विहार क्षेत्र में वृद्ध महिला से हुई चेन स्नैचिंग के मामले में वांछित था। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा स्कूटी और छीनी गई चेन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार स्कूटी कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई थी।
मुठभेड़ के बाद एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




