हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारियां
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हरिद्वार जनपद में पुलिस महकमे में लगातार फेरबदल भी जारी है। नव नियुक्त एसपी के आगमन के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए एसपी से लेकर सीओ स्तर तक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। इस बदलाव का उद्देश्य कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को मजबूत करना व आगामी अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को बेहतर ढंग से संचालित करना भी बताया जा रहा है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना कार्यभार संभालने के निर्देश भी दिए गए हैं।
देर रात जारी आदेश के अनुसार जितेंद्र चौधरी को एसपी ऑप्स, निशा यादव को एसपी तकनीकी एवं महिला सुरक्षा व सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को सीओ सदर बनाया गया है। संजय चौहान को सीओ ज्वालापुर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं नताशा सिंह को सीओ लक्सर से स्थानांतरित कर सीओ रुड़की नियुक्त भी किया गया है।
इसके अलावा अभिनय चौधरी को सीओ मंगलौर, देवेंद्र सिंह नेगी को सीओ लक्सर व विपेंद्र सिंह को सीओ यातायात व सीओ कुंभ मेला बनाया गया है। साथ ही उन्हें थाना बुग्गावाला का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही एसएसपी ने जिले के विभिन्न थानों व कोतवालियों में तैनात 15 इंस्पेक्टर व दरोगाओं का भी तबादला किया था। बताया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आगे भी कुछ और अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए जा सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




