अंकिता हत्याकांड पर राजनीतिक घमासान जारी, उर्मिला एसआईटी के सामने पेश, सीएम धामी अयोध्या जाएंगे
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक घमासान जारी ही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में सरकार का पक्ष स्पष्ट किया था, लेकिन विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। आज मामले में उर्मिला सनावर एसआईटी के सामने अपना पक्ष रखेंगी, जबकि सीएम धामी अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन भी करेंगे।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। कांग्रेस लगातार मांग कर रही है कि वीआईपी का नाम सार्वजनिक किया जाए और मामले की सीबीआई जांच भी कराई जाए। इसके समर्थन में विपक्ष और सामाजिक संगठन प्रदेश भर में प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस ने “अंकिता को न्याय दो” पदयात्रा भी निकाली थी।
मुख्यमंत्री धामी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। दोपहर 2 बजे वह गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में राष्ट्रकथा महोत्सव में हिस्सा भी लेंगे और 3:15 बजे अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद सीएम उत्तराखंड में लौटेंगे।
अंकिता हत्याकांड मामले में बीजेपी लगातार सफाई दे रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार अंकिता के माता-पिता से बातचीत करेगी और उनके सुझावों के अनुसार जांच आगे भी बढ़ाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




