कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, स्वच्छता और गंगा की निर्मलता पर विशेष फोकस
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हरिद्वार: साल 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए गंगा की स्वच्छता व मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता भी दी जा रही है।
इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका की पहल पर स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) के विशेषज्ञों की टीम ने हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र का निरीक्षण किया व अधिकारियों के साथ बैठक कर कचरा प्रबंधन, सीवर निकासी और सैनिटेशन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर मंथन भी किया।
टीम ने हरकी पैड़ी, कनखल, नीलधारा व बैरागी कैंप सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बैठक में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, कचरा संग्रहण व सीवरेज प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीके से लागू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि कुंभ के दौरान गंगा की अविरलता व निर्मलता बनी रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




