शत्रु संपत्ति मैट्रोपोल होटल को नए रूप में परिवर्तित करने की तैयारी, नैनीताल और अल्मोड़ा में आवास विकास को दिए जाने की योजनाएं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नैनीताल में शत्रु संपत्ति मैट्रोपोल होटल को पार्किंग में तब्दील किया जा सकता है। इसके लिए गृह मंत्रालय से पत्राचार किया गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा के खत्याड़ी में लगभग तीन बीघा शत्रु संपत्ति को आवास विकास को दिए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए भी भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक से अनुरोध किया गया है।
यह जानकारी बीते शुक्रवार को गृह सचिव शैलेश बगौली की वीडियो कांफ्रेंसिंग में इन जिलों के जिलाधिकारियों ने दी। गृह सचिव ने विभिन्न जिलों में शत्रु संपत्तियों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की थी। इसमें जिलाधिकारी देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल को स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि जिन शत्रु संपत्तियों को सरकार में निहित किया जा चुका है उनके संबंध में अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के उपयोग के संबंध में कार्ययोजना बनाने को कहा गया। इसके अलावा गृह सचिव ने विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों की प्रबल पैरवी कराने निर्देश भी जिलाधिकारियों को दिए हैं। गृह सचिव ने बताया कि देहरादून जिले में सभी शत्रु संपत्तियों के संबंध में जिला मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट सहित शत्रु संपत्तियों के उपयोग की कार्ययोजना को बताने के निर्देश दिए गए हैं।




