उत्तराखंड

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित, ‘राष्ट्रपति उद्यान’ और हॉर्स राइडिंग एरीना का लोकार्पण संभव


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। उत्तराखंड इस साल अपना 25वां स्थापना दिवस (रजत जयंती वर्ष) मना रहा है। इसी विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित कर सकती हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने सोमवार को देहरादून में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में डॉ. गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपति उद्यान और अन्य निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
देहरादून में राष्ट्रपति संपदाओं को “राष्ट्र का भवन” बनाने की पहल के तहत राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन के बाद अब राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण तेजी से चल रहा है।

मुख्य विशेषताएं:

  • 132 एकड़ क्षेत्र में फैला भव्य उद्यान

  • थीम आधारित फूलों और वनस्पतियों के बाग

  • तितली गृह और पक्षीशाला

  • सुरम्य झील

  • देश का दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ

  • पैदल एवं साइकिल ट्रैक

  • 800 लोगों की क्षमता वाला मुक्ताकाशी रंगमंच

  • सार्वजनिक पुस्तकालय और फूड प्लाजा

यह उद्यान जनसहभागिता, संस्कृति और नागरिक गौरव के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और इसके अगले वर्ष तक पूर्ण होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति निकेतन परिसर में हॉर्स राइडिंग एरीना और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है।
यह एरीना राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (President’s Bodyguard) के घोड़ों के प्रशिक्षण और प्रदर्शन के लिए बनाया गया है।

राष्ट्रपति सचिवालय के जनसंपर्क अधिकारी कुमार समरेश ने बताया कि

“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आगामी प्रस्तावित दौरे के दौरान हॉर्स राइडिंग एरीना और फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण कर सकती हैं।”

आम जनता यहां प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड के घोड़ों की सवारी और देखभाल की प्रक्रिया को नजदीक से देख सकेगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 जून 2024 को राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का लोकार्पण किया था।
तब से अब तक राष्ट्रपति निकेतन में 4,753 और राष्ट्रपति तपोवन में 15,567 पर्यटक भ्रमण कर चुके हैं। राष्ट्रपति उद्यान के पूर्ण होने के बाद प्रतिवर्ष लगभग 20 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान है। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 नवंबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह डीएसबी परिसर के ए.एन. सिंह हॉल में आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष कुल 16,183 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी स्नातक स्तर: 7,823 छात्राएं और 1,965 छात्र, स्नातकोत्तर स्तर: 5,067 छात्राएं और 1,328 छात्र, पीएचडी डिग्री: 234 शोधार्थी (90 पुरुष, 144 महिलाएं), डी.लिट उपाधि: 3 विशिष्ट शोधकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा | राष्ट्रपति स्वयं उपाधि और पदक प्रदान करेंगी। देहरादून में हुई समीक्षा बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए  डीएम देहरादून डॉ. सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, मुख्य नगर अधिकारी नमामि बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39