आरटीआई के लिए प्रदेश में चलाया जाएगा जन जागरूकता अभियान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड सूचना आयोग द्वारा अब सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी के लिए प्रदेश भर में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा ने बताया कि आम जनता में सूचना का अधिकार की जानकारी के लिए यह कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिसमें उच्च शिक्षण संस्थानों और विधि कॉलेज के माध्यम से इसके साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर और पूरे प्रदेश भर में कार्यशालाओं का आयोजन करके सूचना का अधिकार के लिए आम जनता में जागरूकता फैलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसी के साथ ही सूचना क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोक सूचना अधिकारी और अपीलीय अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।




